नई दिल्ली: मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, रस्साकशी संग ‘मैत्री -14’ अभ्यास का समापन

नई दिल्ली, 14 सितम्बर : भारत और रॉयल थाई सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री -14’ रविवार को विदेशी प्रशिक्षण केंद्र, उमरोई कैंट, मेघालय में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के अधिदेश के तहत आयोजित अभ्यास में दोनों टुकड़ियों ने सभी सामरिक अभ्यासों के साथ-साथ परिचालन चर्चाओं में भी संयुक्त रूप से भाग लिया। इस दौरान अस्थायी संचालन बेस (टीओबी) का निर्माण, एक खुफिया, निगरानी और टोही (आईएसआर) ग्रिड की स्थापना, गाँवों का अलगाव, हेलीबोर्न ऑपरेशन, छापेमारी और बंधकों को छुड़ाया जाना भी शामिल था। अभ्यास में दोनों सेनाओं ने नई पीढ़ी के उपकरणों का प्रदर्शन और सक्रिय उपयोग किया।

प्रशिक्षण के अलावा, दोनों टुकड़ियों ने मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और रस्साकशी मैचों सहित कई पाठ्येतर गतिविधियों में भी भाग लिया और अंतिम दिन सैनिकों के बीच सौहार्द बढ़ाने के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने में मदद मिली। समापन समारोह में उत्कृष्ट सैनिकों को सम्मानित करने के साथ एक-दूसरे की सांस्कृतिक और सैन्य विरासत को प्रदर्शित किया गया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img