उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण की शिकायत पर 4 पर मुकदमा

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सोरखा जाहिदाबाद अवैध निर्माण हटाने गई प्राधिकरण की टीम ने भी एक एफआईआर दर्ज कराई है। प्राधिकरण ने घटना क्रम बताते हुए क्रास एफआईआर दर्ज कराई है। अधिसूचित जमीन पर अवैध निर्माण, सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की नीयत ये ईट पत्थर उठाने , धक्का मुक्की करने करने का आरोप लगाया। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने सोनू , चेतन यादव , सुंदर , मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले किसानों की शिकायत पर जेई समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था।

दरअसल प्राधिकरण की टीम शुक्रवार को सोरखा जाहिदाबाद के खसरा नंबर 834, 819 पर अवैध निर्माण घ्वस्त करने पहुंची थी। यहां किसानों ने इसका विरोध किया। अवर अभियंता के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया। इस मामले में किसानों पर लाठी पर चली। जिसके बाद किसानों ने थाने में शिकायत दी। शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए प्राधिकरण पुलिस के हैड कॉन्स्टेबल रहसूद्दीन और सिपाही जितेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया। अब प्राधिकरण की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई।

प्राधिकरण अवर अभियंता ने की थी शिकायत
अवर अभियंता की ओर से दी गई शिकायत में कहा कि सोरखा जाहिदा बाद के खसरा नंबर 834 और 819 पर सोनू, चेतन यादव, सुंदर , मोनू द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। जिसे हटाने के लिए 12 अगस्त 2025 और 12 सितंबर 2025 को उक्त कार्यक्रम तय किया गया। इसके तहत 12 सितंबर को वर्क सर्किल-6 भू लेख विभाग और नोएडा प्राधिकरण पुलिस मौके पर पहुंची। वहां उक्त लोगों ने विरोध किया।

किसानों की ओर से 6 लोगों पर
किसानों की शिकायत पर थाना सेक्टर-113 पुलिस ने JE निखिल, JE विनीश, पटवारी मुकुल, सुपरवाइजर मनीष, हैड कॉन्स्टेबल रहसूद्दीन और कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस पूरे प्रकरण की जांच प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री को सौंपी है।

भारतीय किसान परिषद करेगा घिराव

वहीं भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने एक पंचायत करके फैसला लिया कि रविवार को थाना सेक्टर-113 का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण ने हमारे घर तोड़े। प्राधिकरण पुलिस ने किसानों के साथ मारपीट की। और अब किसानों के ऊपर ही मुकदमा दर्ज किया गया। ऐसे में किसान थाने का घिराव करेंगे। इसके अलावा 19 सितंबर को नोएडा में महापंचायत का ऐलान भी किया गया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img