उत्तर प्रदेशभारत

16 अक्तूबर से 25 तक चलेगा भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान

16 अक्तूबर से 25 तक चलेगा भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान

अमर सैनी
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सदस्यता पर्व अभियान को लेकर जिला कार्यालय पर बैठक की। बैठक में जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री योगेश चौधरी ने किया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि सदस्यता अभियान का प्रथम चरण मंगलवार समाप्त हो गया। उसके बाद तीसरा सक्रिय सदस्यता अभियान संगठन महापर्व अभियान 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलेगा। एमएलसी नरेंद्र भाटी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा कार्यकर्ता संगठन में रहकर जनसेवा करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाते हैं। जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने बताया कि 5 सितंबर से उनके जिले के सभी बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया गया, सभी कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाकर और 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल करके भाजपा के प्राथमिक सदस्य बनाने का कार्य पूरा किया। बैठक के दौरान जिला महासचिव योगेश, दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोरी, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, सेवानंद शर्मा, सतेंद्र नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, गुरुदेव भाटी, डॉक्टर पूजा गंगानिया, रवि जिंदल, सत्यपाल शर्मा, इंदर नागर, अमित पंडित, मनीष भाटी, संजय भाटी, महेश शर्मा, सतीश भाटी, सरफराज अली, पंकज रावल, सचिन शर्मा, दिनेश भाटी, सुनील शर्मा, हरिदत्त शर्मा, राजीव सिंघल, महेंद्र नागर, मुकेश चौहान, श्यामवीर भाटी, जितेंद्र सेन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players