Ghazipur Hit and run case: गाजीपुर में सड़क हादसे में यूपी ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर की मौत

Ghazipur Hit and run case: गाजीपुर में सड़क हादसे में यूपी ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर की मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Ghazipur Hit and run case: गाजीपुर इलाके के टेल्को फ्लाईओवर पर बाइक सवार सब इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 47 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है, जो यूपी ट्रैफिक पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे। प्रदीप दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे।

Ghazipur Hit and run case: प्रदीप ड्यूटी के बाद बाइक से घर जा रहे

बताया गया कि रात करीब 11 बजे प्रदीप ड्यूटी के बाद बाइक से घर जा रहे थे, जब गाजीपुर के टेल्को फ्लाईओवर पर किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उस वाहन का पता लगाया जा रहा है जिससे हादसा हुआ। प्रदीप के परिवार को इस हादसे की सूचना दे दी गई है और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img