Noida: नोएडा में बिजली के पोल के पास पेशाब कर रहे युवक की करंट लगने से मौत

नोएडा में बिजली के पोल के पास पेशाब कर रहे युवक की करंट लगने से मौत

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना फेज-1 क्षेत्र में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक बिजली के पोल के पास पेशाब कर रहा था। इस दौरान उसे करंट लगा और वहीं गिर गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक थाना फेज-1 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद के गेट नंबर 1 के सामने स्ट्रीट लाइट के खंभे के पास एक ई-रिक्शा खड़ा था। वहां जामा मस्जिद के पीछे जेजे कॉलोनी निवासी अरमान पेशाब करने के लिए ई-रिक्शा के पास आया, तभी उसे करंट लग गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अरमान के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। परिजनों का कहना है कि विभाग ने उनके बच्चे की जान ली है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। लेकिन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सुधरने को नहीं तैयार है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img