Delhi Crime: खजूरी खास में रज़ी अहमद की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

Delhi Crime: खजूरी खास में रज़ी अहमद की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना खजूरी इलाके के खजूरी खास में रज़ी अहमद नाम के युवक की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। जानकारी के मुताबिक, रज़ी अहमद की हत्या उसके ही दोस्त ने आपसी रंजिश के चलते गला रेतकर की।

बताया जा रहा है कि वह कल रात घर से बाहर निकला था और भाई से कहा था कि थोड़ी देर में लौट आएगा, लेकिन आज सुबह उसकी मौत की खबर ने परिवार को सदमे में डाल दिया। देर रात वह अपने दोस्तों के साथ खाने-पीने गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का भाई इस घटना से पूरी तरह टूट चुका है और उसने न्याय की मांग की है।

उधर, खजूरी खास थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के आरोपी की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हत्यारे तक पहुंचा जा सके। लगातार हो रही हत्याओं ने नार्थ ईस्ट दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img