Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

यमुना प्राधिकरण ने ठेकेदारों को दी चेतावनी,कमी मिलने पर ब्लैक लिस्ट होगी कंपनी

यमुना प्राधिकरण ने शहर में चल रहे विभिन्न विकास परियोजनाओं को तेज करने के लिए कड़े कदम उठाने की तैयारी कर ली है।
यमुना प्राधिकरण ने शहर में चल रहे विभिन्न विकास परियोजनाओं को तेज करने के लिए कड़े कदम उठाने की तैयारी कर ली है।

अमर सैनी

नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने शहर में चल रहे विभिन्न विकास परियोजनाओं को तेज करने के लिए कड़े कदम उठाने की तैयारी कर ली है। प्राधिकरण ने परियोजना कार्यों में लगे सभी ठेकेदारों को चेतावनी जारी की है कि अब किसी भी ठेकेदार द्वारा समय पर काम पूरा न करने, घटिया सामग्री का प्रयोग करने या लापरवाही बरतने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त किए जाएंगे और उन्हें यमुना प्राधिकरण की काली सूची में डाल दिया जाएगा।
प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रोजेक्ट विभाग की कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें पाया गया कि प्राधिकरण के पांच डिवीजनों में लगभग 1,500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं।यमुना प्राधिकरण अब विकास परियोजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी को बर्दाश्त नहीं करेगा। प्राधिकरण का उद्देश्य शहर के विकास कार्यों को तेज गति प्रदान करना और निर्धारित समय पर उन्हें पूरा कराना है। उन्होंने कहा कि शहर में चल रहे चार नए प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की हर सप्ताह निगरानी की जाएगी। ठेकेदारों को विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करना होगा, नहीं तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि एक ठेकेदार कंपनी को समय पर काम न कराने के आरोप में काली सूची में डाल दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *