Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा में क्लीनिक का एमआर ही निकला धोखेबाज, डॉक्टर की फीस में सेंधमारी कर 10 लाख रुपये ठगे

नोएडा में क्लीनिक का एमआर ही निकला धोखेबाज, डॉक्टर की फीस में सेंधमारी कर 10 लाख रुपये ठगे

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में एक डॉक्टर की करीब 10 लाख रुपये की फीस उसके ही कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर खाते में ट्रांसफर कर ली। घटना का पता चलने पर पीड़ित डॉक्टर ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-58 में दर्ज कराई। पूरे मामले की जांच कर रही नोएडा साइबर क्राइम थाने की टीम दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपी एमआर अभी भी फरार चल रहा है। महेश ने अस्पताल में मरीजों द्वारा लिए जाने वाले अस्पताल के क्यूआर कोड को बदलकर अपने नाम का क्यूआर कोड बना लिया था। इससे डॉक्टर की फीस उसके खाते में न जाकर किसी और के खाते में जा रही थी। फरवरी में पुलिस को दी शिकायत में चौड़ा गांव निवासी डॉ . अजय अग्रवाल ने बता या था कि वह पिछले 3 साल से सेक्टर-61 में अग्रवाल क्लीनिक चला रहे हैं। एक दिन डॉक्टर को पता चला कि उनके यहां काम करने वाला महेश कुमार मरीजों से मिलने वाली फीस को फर्जी क्यूआर कोड के जरिए अपने खाते में ट्रांसफर कर रहा है। इस बारे में जब महेश से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बता या कि वह अपने मेडिकल रिप्रेजेंटेजेंटेटि व जीजा के साथ मिलकर ठगी कर रहा है। ठगी की रकम दस लाख से अधिक है। महेश ने अस्पताल में मरीजों द्वारा लिएजाने वाले अस्पताल के क्यूआर कोड को बदलकर अपने नाम का क्यूआर कोड बना लिया था । इससे डॉ क्टर की फीस उसके खाते में न जा कर किसी और के खाते में जारही थी । महेश और संजय द्वारा ठगी की रकम बांट लेते थे। फरार आरोपी महेश की तलाश जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *