वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-8 में शुक्रवार दोपहर वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय आरोपी वाहन चालक भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान मऊ के रामगढ़ निवासी 48 वर्षीय सर्वेश सिंह के रूप में हुई। फेज-1 पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें बाइक सवार व्यक्ति सड़क पर पड़ा हुआ है। पुलिसकर्मियों ने शव के ऊपर चादर डाल रखी है। वीडियो में आसपास से वाहन भी गुजरते हुए दिख रहे हैं। फेज वन थाना प्रभारी ने बताया कि स्थानीय बिल्डिंग, प्रतिष्ठानों एवं आईटीएमएस कैमरों की सहायता से अज्ञात वाहन के चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में अभी तक मृतक पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img