Uttarakhand : राज्यपाल ने कांवड़ मेला कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को बताई सर्वोच्च प्राथमिकता

Haridwar/Dehradun : कांवड़ मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर मेला कंट्रोल रूम में स्थापित अत्याधुनिक सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, स्वच्छता तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।

राज्यपाल ने कहा कि कांवड़ मेले में प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार होने वाली वृद्धि को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूर्व तैयारी के साथ सुनिश्चित की जाएं तथा आवश्यकता के अनुसार संसाधनों और मानव बल की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि गत वर्ष के कांवड़ मेले के अनुभवों से सीख लेकर इस बार व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाया जाए। राज्यपाल ने स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं तथा स्थानीय नागरिकों के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताते हुए उनके साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने मेले में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल देते हुए मशीनयुक्त स्वीपिंग मशीनों के प्रभावी संचालन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में तैनात सभी कार्मिकों को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में समुचित ब्रीफिंग दी जाए, जिससे किसी भी परिस्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों को सम्मानित करने की भी बात कही, ताकि उनका मनोबल बढ़े और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को प्रोत्साहन मिले।

राज्यपाल ने मेले के सुचारु संचालन के लिए उपलब्ध आधारभूत संरचना का अधिकतम उपयोग करने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि निगरानी, भीड़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन में एआई तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने राज्यपाल को कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों, आने-जाने वाले रूट, संवेदनशील स्थलों, भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही सतत निगरानी, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली तथा विभिन्न विभागों के मध्य स्थापित समन्वय की विस्तृत जानकारी दी।

इसके उपरांत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ मां गंगा की आरती में शामिल हुए और पूजा अर्चना की। उन्होंने मां गंगा से कांवड़ यात्रा के सकुशल, सुरक्षित एवं सफल संचालन तथा प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की भी कामना की।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सीएनजी पंप पर सर्टिफिकेट को लेकर मारपीट, दो कर्मचारी घायल

Hapur News : हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में...

Topics

Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्ताव

भारत और इजरायल के बीच प्रगाढ़ होते कूटनीतिक और सामरिक रिश्तों की एक नई और ऐतिहासिक मिसाल सामने आई है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर उच्चस्तरीय वार्ता करते हुए...

Indian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहार

सऊदी अरब के पवित्र धार्मिक शहरों मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा में पिछले दो से तीन हफ्तों से फंसे करीब 4,000 भारतीय उमरा जायरीनों की सुरक्षित और त्वरित स्वदेश वापसी के संबंध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईए...

Odisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित ओडिशा दौरे से पूर्व राज्य में किसानों और आदिवासी संगठनों ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। ओडिशा के सबसे प्रभ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img