Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Road Safety: हादसों की आशंका वाले 100 से ज्यादा स्थान चिह्नित

Road Safety: हादसों की आशंका वाले 100 से ज्यादा स्थान चिह्नित

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 स्थित कलाधाम सोसाइटी में गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत की घटना के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान तेज कर दिया है। सीईओ एनजी रवि कुमार ने सड़क और उसके आसपास मौजूद खुले गड्ढों को तत्काल भरने, ढकने या बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी स्थान पर सुरक्षा संबंधी लापरवाही के कारण हादसा हुआ तो संबंधित क्षेत्र के वर्क सर्किल की टीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीईओ के निर्देश के बाद परियोजना विभाग और जल-सीवर विभाग की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित करने में जुट गई हैं। सभी वर्क सर्किल के वरिष्ठ प्रबंधक और उनकी टीमें फील्ड में जाकर ऐसे स्थानों को चिह्नित कर रही हैं, जहां बारिश या खुले निर्माण कार्य के कारण हादसे का खतरा हो सकता है।

प्राधिकरण के मुताबिक अब तक 100 से अधिक ऐसे स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा के उपाय किए जा चुके हैं। खुले मेनहोल को ढकने के साथ ही जरूरत वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। खुले ड्रेन को कवर किया जा रहा है और सड़क किनारे बने नालों को भी सुरक्षित किया जा रहा है। इसके अलावा सड़कों पर मौजूद गड्ढों की मरम्मत का काम भी कराया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि हादसा संभावित सभी स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने तक यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने सभी वर्क सर्किल को अपने क्षेत्र में ऐसे स्थानों की पहचान कर तत्काल सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उपमहाप्रबंधक विजय रावल, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार, सहायक प्रबंधक गौरव बघेल और कुलदीप शर्मा ने सेक्टर अल्फा-2 की आरडब्ल्यूए तथा स्थानीय निवासियों के साथ जनसुनवाई भी की। इस दौरान निवासियों ने सेक्टर से जुड़ी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें