दिल्ली

दिल्ली विधानसभा: विधायक डॉ. अनिल गोयल का दिल्ली विधानसभा में ऐतिहासिक संबोधन,

विधायक डॉ. अनिल गोयल का दिल्ली विधानसभा में ऐतिहासिक संबोधन, उपराज्यपाल के अभिभाषण पर प्रस्तुत किया धन्यवाद प्रस्ताव, कृष्णा नगर के विकास को लेकर की आवाज बुलंद

Related Articles

दिल्ली विधानसभा के प्रथम सत्र में कृष्णा नगर विधानसभा के विधायक डॉ. अनिल गोयल ने माननीय उपराज्यपाल महोदय के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह केवल धन्यवाद प्रस्ताव नहीं, बल्कि विकसित दिल्ली और समृद्ध कृष्णा नगर के लिए एक संकल्प है।

“माननीय उपराज्यपाल जी का अभिभाषण दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। यह भाषण सुशासन, पारदर्शिता और जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति का प्रतिबिंब है। मैं इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी को भी धन्यवाद देता हूँ, जिनके नेतृत्व में दिल्ली एक नए युग की ओर बढ़ रही है।”

कृष्णा नगर के विकास के लिए संकल्पबद्ध भाजपा सरकार

विधानसभा में अपने जोरदार संबोधन में डॉ. अनिल गोयल ने स्पष्ट किया कि अब दिल्ली में विकास सिर्फ नारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ज़मीन पर दिखेगा। उन्होंने कहा कि कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुगम यातायात और बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं वाला क्षेत्र बनाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

“दिल्ली को ‘विकसित राजधानी’ बनाने के साथ-साथ हमारा संकल्प है कि कृष्णा नगर को ‘विकसित विधानसभा’ बनाया जाए। यह क्षेत्र पूर्व सरकारों की उपेक्षा का शिकार रहा, लेकिन अब हम इसे आधुनिक बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित करेंगे।”

कृष्णा नगर विधानसभा के लिए प्रमुख बातें:

यातायात सुधार: मल्टीलेवल पार्किंग, फुटओवर ब्रिज और ट्रैफिक समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस योजना
शिक्षा का विस्तार: केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और सरकारी स्कूलों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा सुनिश्चित करना
स्वास्थ्य सेवाएँ: नए सरकारी अस्पतालों की स्थापना और पुराने अस्पतालों का उन्नयन
सफाई व्यवस्था सुधार: सीवर लाइनों की नई पाइपलाइन और सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य
व्यापारी और आम नागरिकों के लिए सुविधाएँ: बाजारों का आधुनिकीकरण और व्यापारियों को सहूलियत देने के लिए नई नीतियाँ

भ्रष्टाचार और कुशासन पर सख्त रुख

विधायक डॉ. अनिल गोयल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की झूठ, भ्रष्टाचार और वोट बैंक की राजनीति ने दिल्ली को वर्षों पीछे धकेल दिया। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली को राजनीति से नहीं, बल्कि नीतियों से चलाया जाएगा।
“बीते 10 वर्षों में कृष्णा नगर में विकास ठप पड़ा रहा। यहाँ के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ा। अब भाजपा सरकार दिल्ली और कृष्णा नगर के हर नागरिक को भ्रष्टाचार-मुक्त, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।”
उन्होंने आगे कहा कि जिस आयुष्मान भारत योजना को पिछली सरकारों ने रोके रखा, उसे भाजपा सरकार ने आते ही लागू कर दिया। अब दिल्ली के नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, जिससे कृष्णा नगर के हजारों परिवार लाभान्वित होंगे।

‘विकसित कृष्णा नगर’ का लक्ष्य

“कृष्णा नगर सिर्फ विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि मेरा परिवार है। यहाँ की हर गली, हर मोहल्ले की समस्या से मैं वाकिफ हूँ और इसे हल करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम इस क्षेत्र को दिल्ली की सबसे विकसित विधानसभा बनाएंगे, जहाँ आधुनिक बुनियादी ढांचा, बेहतरीन सुविधाएँ और एक पारदर्शी प्रशासन होगा।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए, भाजपा सरकार हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुँचाने का कार्य करेगी।

अंत में, डॉ. अनिल गोयल ने उपराज्यपाल महोदय के अभिभाषण पर पुनः धन्यवाद प्रेषित किया और कृष्णा नगर विधानसभा के विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button