Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Accident: दिल्ली के सीलमपुर में तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने तोड़ी डिवाइडर की ग्रिल, महिलाओं और बच्चों को रौंदा, कई घायल

Delhi Accident: दिल्ली के सीलमपुर में तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने तोड़ी डिवाइडर की ग्रिल, महिलाओं और बच्चों को रौंदा, कई घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में स्थित सीलमपुर इलाके में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने अनियंत्रित होकर डिवाइडर की ग्रिल तोड़ी, सड़क किनारे खड़ी कार से टकराया और फिर वहां खड़े महिलाओं व बच्चों को कुचल दिया। यह घटना रात करीब 11 बजे की है, जब बाजार रोड पर आम दिनों की तरह चहल-पहल थी। हादसे में 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर को तोड़ते हुए पहले एक सड़क किनारे खड़ी कार से टकराया। इसके बाद वह पास में खड़े लोगों पर चढ़ गया, जो आइसक्रीम लेने के लिए रुके हुए थे। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जो तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ लापरवाही और जानलेवा ड्राइविंग की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। चश्मदीदों का कहना है कि अगर ट्रक पहले कार से नहीं टकराता और सीधा लोगों पर चढ़ जाता, तो कई जानें जा सकती थीं। हादसे की भयावहता से स्थानीय लोग दहशत में हैं। उन्होंने कहा कि यह हादसा ट्रक की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस अब ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह नशे में था या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ट्रक का फिटनेस और रजिस्ट्रेशन वैध था या नहीं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें