उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में सभी बूथों पर सुना गया पीएम मोदी का ‘मन की बात’ का 128वां संस्करण

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में रविवार को जनपद बुलंदशहर के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें संस्करण को उत्साहपूर्वक सुना गया। सदर विधानसभा में भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने नगर के बूथ संख्या 199 पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम को श्रवण किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज मन की बात के संवाद में ‘वोकल फॉर लोकल’ पर विशेष बल देते हुए कहा कि “खरीदो वही जो देश में बना हो, और बेचो वही जिसमें देशवासियों का पसीना बहा हो।” उन्होंने यूरोप में आयोजित गीता महोत्सव, उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म की बढ़ती लोकप्रियता, वन तुलसी शहद के रिकॉर्ड उत्पादन सहित कई राष्ट्रहित के विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा “प्रधानमंत्री मोदी जी का ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र को नई ऊर्जा देने वाला प्रेरणास्रोत है। ‘वोकल फॉर लोकल’ हमारे गांव, किसानों, कारीगरों और स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाने का मंत्र है। बुलंदशहर जिला भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देंगे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।”

अशोक चौधरी, बूथ अध्यक्ष पुनीत प्रताप सिंह, रजत सिंह, शिवेंद्र सिंह, अरुण सिरोही, गौरव सिसोदिया समेत कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री जी के संदेशों को आत्मसात किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों को आगे बढ़ाने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img