उत्तर प्रदेश, नोएडा: मंदिर से लेकर घरों में विराजमान होगी मां दुर्गा की प्रतिमा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। आज शहर में मंदिर से लेकर लोगों के घरों तक में मां दुर्गा और कलश की स्थापना होगी। इसके लिए मंदिरों लेकर घरों में साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। मंदिरों में फूल-माला और रंग-बिरंगी लाइट से सजाया जा रहा है। सोमवार को नवरात्र के पहले दिन मां शैल पुत्री की पूजा-अर्चाना की जाएगी। आचार्य पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि मां दुर्गा को समर्पित नौ दिनों का पर्व शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहे हैं। इस साल का शारदीय नवरात्र 10 दिनों के है। पूजा के पहले दिन कशल स्थाना का शुभ मुहूर्त सुबह छह बजकर नौ मिनट से लेकर सुबह आठ बजकर छह मिनट तक है।

इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 38 मिनट के मध्य भी कलश स्थापना कर सकते हैं। पहले दिन मां शैल पुत्री की पूजा होगी। फिर दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी। उन्होंने बताया कि उदय कालिक मान्यताओं के अनुसार कुछ भक्त तीसरे नवरात्र को दो दिन मान रहे हैं और वहीं कुछ भक्त चौथे नवरात्र को दो दिन मान रहे हैं। उन्होंने बताया की 25 की सूर्य उदय के बाद चतुर्थी का समय शुरू हो रहा है। इसके बाद 26 की रात तक चतुर्थी है। ऐसे में चतुर्थी दो दिन पड़ रही है। वहीं सेक्टर-40 शक्ति धाम मंदिर के आचार्य ज्ञान प्रकाश ने बताया कि मंदिर को फूल-मालाओं से सजा दिया गया है। मंदिर में शाम के समय महाआरती होगी। फिर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसके बाद कीर्तन होगा। भक्तों की सुविधा अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी लगाए गए है। अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों के लिए व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है। इसी तरह सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर में भी सभी तैयारियां कर ली गई है। मंदिर को फूल-माला और रंगबिरंगी लाइट से सजाया गया। इसी तरह सेक्टर-2 लाल मंदिर, सेक्टर-56 लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर-40 समाधन मंदिर, सेक्टर-100 वोडा महादेव मंदिर समेत शहर के तमाम मंदिर सजाए गए है। पूजा की सामंग्री खरीदने की बाजार में भी रही भीड़ शहर के बाजारों में रविवार को पूजा की दुकानों पर काफी भीड़ रही। लोगों ने पूजा की सामंग्री की खरीदारी की। इसमें चुनरी, कलश, नारियल, दुर्गा प्रतिमाएं, लौं, इलाइची, अगरबत्ती व धूपबत्ती समेत तमाम सामंग्री की खरीदारी करते रहे। शहर के भंगेल, सलारपुर, चौड़ा, छलेरा, अटटा व निठारी तमाम बाजारों में पूजा की सामंग्री खरीदने की भीड़ रही।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img