Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
PM SETU Scheme: हरियाणा के युवाओं को मिलेगा बेहतर रोजगार और शानदार सैलरी पैकेज, कुरुक्षेत्र क्लस्टर के लिए ₹320.44 करोड़ मंजूरHimachal Wildlife Board: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने की राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता, बंदरों की संख्या का पंचायतवार डेटा मांगाAyodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ट्रेड शो से पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को चमकाने का काम शुरू

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ट्रेड शो से पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को चमकाने का काम शुरू
इस सप्ताह 25 सितंबर को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो शुरू होने जा रहा है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।इस सप्ताह 25 सितंबर को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो शुरू होने जा रहा है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कई विदेशी वीवीआईपी भी शिरकत करेंगे। इसके देखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को चमकाने का काम शुरू कर दिया गया है। नोएडा प्राधिकरण ने चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी व कालिंदी कुंज से लेकर एक्सप्रेसवे के करीब 20 किलोमीटर दायर में मरम्मत व सजावट से संबंधित काम शुरू करा दिए गए हैं। इन्हीं तीनों मुख्य रास्तों से वीवीआईपी दिल्ली से नोएडा होते हुए ग्रेनो के एक्सपो मार्ट में शुरू होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पहुंचेंगे।

कार्यक्रम स्थल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के क्षेत्र में आता है। ऐसे में एक्सपो मार्ट के आसपास संबंधित काम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण करा रहा है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों बताया कि पूरे एक्सप्रेसवे और सर्विस रोड, जहां पर भी सड़क टूटी हुई है, उसको ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। फुटपाथ और सेंट्रल वर्जपर पेंट कराया जा रहा है। एक्सप्रेसवे की सेंट्रल वर्ज पर पौधे लगाए जा रहे हैं। जगह-जगह नए गमलों को रखने का काम कल से शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि खराब स्ट्रीट लाइटों को भी बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। आने-जाने वाले दोनों रास्तों पर एक-एक लाइट को चेक किया जा रहा है। इसके अलावा एक्सप्रसेवे पर जो यूनिपोल व आईटीएमएस के पोल लगे हुए हैं, उनके भी नट-बोल्ट जांचे जा रहे हैं। सेक्टर-14ए नोएडा प्रवेश द्वार को खासतौर से सजाया जा रहा है। एक्सप्रेसवे को चमकाने से संबंधित काम की प्रगति जानने के लिए रोजाना नोएडा प्राधिकरण के अलग-अलग विभाग के अधिकारी जायजा ले रहे हैं। सीईओ डॉ लोकेश एम भी दो बाद एक्सप्रेसवे का दौरा कर चुके हैं। चिल्ला बॉर्डर से लेकर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर मरम्मत, पेंटिंग समेत अन्य काम कराए जा रहे हैं। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले सभी संबंधित काम पूरे कर लिए जाएंगे। डॉ लोकेश एम, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें