उत्तर प्रदेश, नोएडा: इधर-उधर कूड़ा फेंकने पर ब्लिंकिट पर 10 हजार रुपए का जुर्माना

अजीत कुमार
 उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम साफ-सफाई को लेकर लगातार अभियान चला रही है। टीम की तरफ से इधर-उधर कूड़ा फेंक कर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई के साथ ही निवासियों को जागरुक भी किया जा रहा है।
रविवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के सहायक प्रबंधक कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में टीम ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ग्राम छोटी मिलक में साफ-सफाई का निरीक्षण किया।कूड़ा इधर उधर न फेंकने व साफ सफाई बेहतर करने के प्रति लोगों को जागरूक किया। ग्राम छोटी मिलक में कूड़ा इधर उधर फेकने पर ब्लिंकिट कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड पर 10,500 का जुर्माना लगाया गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर 130 मीटर रोड की सर्विस रोड पर (सेक्टर -इकोटेक 12 के पास ) अवैध रूप से गार्बेज फेंकने पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। इसे जब्त करते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट कार्यालय परिसर में खड़ा कर दिया गया है। जुर्माने की रकम जमा करने के बाद ही इसको छोड़ा जाएगा। इसके बाद सहायक प्रबंधक कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में टीम ने रविवार को ही सेक्टर-बीटा-1 और गामा-1 साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। घरों में पूछा गया कि कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ी प्रतिदिन आ रही है या नहीं। निवासियों के सुझाव पर संबंधित स्टाफ को अमल करने के निर्देश दिए गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग के सहायक प्रबंधक गौरव बघेल और उनकी टीम ने सेक्टर-36 में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करने वाले निवासियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से सेक्टर पी-3, सिग्मा-1, सिग्मा -2, सिग्मा- 3, सिग्मा- 4, सेक्टर- 36 और सेक्टर- 37 में इस तरह का अभियान लगातार चलाए जा रहा है। सेक्टरवासियों ने प्राधिकरण के इस प्रयास की सराहना की है। सेक्टरवासियों ने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए हर तरह से सहयोग का आश्वासन दिया। फीडबैक फाउंडेशन की टीम ने लोगों को जागरूक भी किया।

एसीईओ का बयान

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने निवासियों से कूड़े को सेग्रिगेट करने और कूड़े को इधर-उधर न फेंककर कूड़ा कलेक्शन वाहान आने पर ही कूड़ा देने की अपील की है। साथ ही ग्रेटर नोएडा को साफ-सुथरा बनाने में सहयोग करने की भी अपील की है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img