उत्तर प्रदेश, नोएडा: विधायक ने सुनीं सनवर्ल्ड अरिस्ता सोसाइटी की समस्याएं

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर 168 स्थित सनवर्ल्ड अरिस्ता सोसाइटी में दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोसाइटी निवासियों के साथ बैठक की। इस दौरान सेक्टर व सोसाइटी की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान सोसाइटी की महिलाओं ने सोसाइटी में मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की मांग की। इसके साथ ही सोसाइटी व सेक्टर की अन्य समस्याओं को सामने रखा। इस दौरान विधायक ने फोन पर नोएडा प्राधिकरण के प्रबंधन को बुलाया। सोसाइटी निवासी मन्नु प्रताप सिंह ने बताया कि सोसाइटी के दो टावर टी1 और टी6 का ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) और कंपलीशन सर्टिफिकेट (सीसी) नहीं मिला है। इसके अलावा रजिस्ट्री भी नहीं हुई हैं। इनका ओसी, सीसी दिलवाने और रजिस्ट्री करवाने की मांग की गई। इसके अलावा सोसाइटी के गेट पर बच्चों के लिए छाया की व्यवस्था करवाने की मांग की गई। इसके लिए बस का शेड बनाने की बात की गई। क्लब के काम को जल्द तैयार करवाने में मदद मांगी गई। सेक्टर 168 में पार्क और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करवाने की मांग की गई। सोसाइटी की समस्याओं को सुनने के बाद विधायक ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img