Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में युवक की हत्या, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में युवक की हत्या, मचा हड़कंप
नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जीएलए यूनिवर्सिटी की निर्माणाधीन साइट पर रविवार देर रात मजदूरों के बीच शराब के नशे में हुई कहासुनी हो गई।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जीएलए यूनिवर्सिटी की निर्माणाधीन साइट पर रविवार देर रात मजदूरों के बीच शराब के नशे में हुई कहासुनी हो गई। इसके बाद एक मजदूर ने अपने साथी के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिसेस उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गोलू कुमार (30) निवासी गांव नीरपुर थाना साहिबगंज जिला मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी मजदूर हरिमोहन निवासी पंसारी विशनपुर वेराटांड थाना मरहंगी जिला मोतिहारी बिहार को हिरासत में ले लिया है।

नॉलेज पार्क-2 स्थित निर्माणाधीन जीएलए यूनिवर्सिटी में दो मजदूर गोलू कुमार और हरिमोहन काम करते थे। रविवार रात करीब 12 बजे के आसपास किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर हरिमोहन ने पास पड़ी ईंट उठाकर अपने साथी गोलू कुमार के सिर पर वार कर दिया। ईंट लगते ही गोलू लहूलुहान हो गया और बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे साइट पर हंगामा मच गया। साइट पर रहने वाले मजूदरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में गोलू को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने गोलू मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गोली नॉलेज पार्क-2 निर्माणाधीन यूनिवर्सिटी की साइट पर झुग्गी-झोपड़ी में रह रहा था और वहीं काम करता था। वह शादीशुदा था और उसकी पत्नी गांव में रहती है। वहीं, आरोपी अपनी पत्नी व बच्चों के उसी साइट पर झुग्गी बनाकर रहता था। दोनों मजदूरों के बीच पहले भी कहासुनी होती रही थी। साइट पर रहने वाले अन्य मजदूरों की मानें तो इस बार विवाद का कारण एक-दूसरे की पत्नियों को लेकर की गई टिप्पणी है। वहीं, पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों शराब के आदी थे। घटना की रात भी साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस घटना को लेकर निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार विजय की ओर से थाना नॉलेज पार्क में हरिमोहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) में मुकदमा दर्ज किया है। हत्या के पीछे विवाद का कारण निजी रिश्तों से जुड़ा है या कोई पुरानी रंजिश, इसको लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अन्य मजदूरों से पूछताछ कर रही है। आरोपी से भी पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें