उत्तर प्रदेश, नोएडा: शारदा विश्वविद्यालय में छात्रा की आत्महत्या मामला

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय की छात्रा ज्योति की आत्महत्या मामले में परिजन विश्वविद्यालय पहुंचे और जांच समिति के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाए। परिजनों ने समिति की जांच प्रक्रिया पर नाराजगी व्यक्त की है।

ज्योति के पिता रमेश जांगड़ा ने बताया कि उनकी समिति के साथ करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। उन्होंने घटना के बारे में विस्तृत बयान दिए। रमेश ने बताया कि यह घटना सोमवार से शुरू हुई थी। उस दिन वह बेटी के कहने पर यूनिवर्सिटी पहुंचे थे।

उन्होंने एचओडी और डीन से मुलाकात की थी। दोनों ने आश्वासन दिया था कि आगे से उनकी बेटी के साथ कुछ गलत नहीं होगा। इसके बावजूद शुक्रवार को उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में ज्योति ने दो प्रोफेसरों को जिम्मेदार ठहराया है।

पिता का कहना है कि उन्हें समिति की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं है। समिति ने जांच पूरी करने के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय मांगा है। उम्मीद है कि शनिवार तक समिति रिपोर्ट तैयार कर लेगी। सोमवार को यह रिपोर्ट विश्वविद्यालय और पुलिस को सौंपी जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन सुसाइड नोट की अलग से जांच करवा रहा है। इसे समिति की रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। सुसाइड नोट को फोरेंसिक लैब भेजा गया है ताकि इसकी प्रामाणिकता की जांच हो सके।

पुलिस ने छात्रा के हॉस्टल कमरे को घटना के बाद सील कर दिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टीम एक बार फिर कमरे की जांच करेगी और वहां से साक्ष्य जुटाएगी। फॉरेंसिक टीम पहले ही कमरे की जांच कर चुकी है।

पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अब तक सात लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। जांच अधिकारी ने छात्रा के माता-पिता के भी विस्तृत बयान लिए हैं। जिनकी भी लापरवाही साबित होगी, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img