उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में क्यों हुआ जलभराव, IIT करेगी सर्वे

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा में 23 जुलाई को दो घंटे की बारिश से सड़कों को जलभराव देखने को मिला था। कई सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया था। बताया कि नाले ओवर फ्लो और बैक फ्लो होने से जलभराव हुआ था। भविष्य में ऐसी समस्या नहीं होगी। इसके लिए नालों को चौड़ा किया जाएगा। जितने भी जल निकासी पाइंट और बॉटलनेक पाइंट है। उन सभी में सुधार कराया जाएगा। इसके लिए आईआईटी जैसी संस्था से पूरे ड्रेनेज सिस्टम का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ड्रेनेज सिस्टम में सुधार होगा।

बता दे 23 जुलाई को नोएडा के एपी वन, टू, थ्री मार्ग, जोनल रोड नंबर-6, सेक्टर-55, 56, 57, 58, 60, 62 एवं 63 में जलभराव की समस्या हुई थी। इसके अलावा फेज-2 में भी जलभराव हुआ था। इसके बाद अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण भी किया था। हालांकि पानी ज्यादा देर तक सड़कों पर नहीं रुका। सबसे ज्यादा दिक्कत खोड़ा लेबर चौक के पास हुई। अधिकारियों ने बताया कि यहां नाले में पानी जाने का फ्लो बहुत कम था। साथ ही यहां बैक फ्लो हुआ था।

इन पाइंट पर आईआईटी करेगी सर्वे
सेक्टर-60 की और से आने वाले मुख्य नाले के पानी का फ्लो सही पाया गया, लेकिन नाले पर बनी कल्वर्ट यानी पुलिया की पाइप से आगे पानी का फ्लो धीरे पाया गया। इस पर कल्वर्ट की मैपिंग करा कल्वर्ट को ठीक कराया जाएगा। जोनल रोड नंबर-6 के साथ बने मुख्य नाले से फ्लोटिंग मटेरियल साफ कराया जा रहा है।सेक्टर-1 से 8, 55, 56, 57, 58, 59, 60, 62 एवं 63 में निर्मित कल्वर्ट का लेवल नीचा है। ऐसे कल्वर्ट का निरीक्षण कर चिह्नित कर लिया जाए। इन सभी पाइंट का सर्वे आईआईटी जैसी संस्था करेगी। साथ ही नालों को कैसे चौड़ा किया जाए इसकी रिपोर्ट देगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img