Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

BKU Bhanu: प्राधिकरणों के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में किसान यूनियन, दिल्ली कूच की रणनीति पर मंथन

BKU Bhanu: प्राधिकरणों के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में किसान यूनियन, दिल्ली कूच की रणनीति पर मंथन

नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू ने बड़ा आंदोलन छेड़ने के संकेत दिए हैं। ग्रेटर नोएडा के कनारसी गांव में आयोजित समीक्षा बैठक में तीनों प्राधिकरणों की कथित मनमानी के खिलाफ व्यापक आंदोलन की तैयारी पर चर्चा की गई। संगठन ने साफ किया कि किसानों के मुद्दों को लेकर संघर्ष अब और तेज किया जाएगा।

बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष राजकुमार नागर के आवास पर किया गया। इसकी अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक प्रधान ने की, जबकि राष्ट्रीय प्रवक्ता मास्टर महकार नागर ने बैठक का संचालन किया।

बैठक में संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की नीतियों और कार्यप्रणाली को लेकर किसानों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी और जरूरत पड़ने पर अन्य किसान संगठनों को भी एक मंच पर लाकर संयुक्त आंदोलन किया जाएगा।

राष्ट्रीय प्रवक्ता मास्टर महकार नागर ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की लंबित मांगों को लेकर रणनीतिक तरीके से संघर्ष तेज करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 13 से 15 जून तक हरिद्वार में आयोजित होने वाले चिंतन शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील भी की।

जिलाध्यक्ष राजकुमार नागर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप और प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप के निर्देशन में संगठन विस्तार अभियान लगातार चलाया जा रहा है। किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर दिल्ली कूच की रणनीति भी तैयार की जा रही है, जिसके लिए लगातार समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

बैठक में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। किसानों ने मुआवजा, आबादी भूखंड, पुनर्वास और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को लेकर नाराजगी जताई और संघर्ष को तेज करने की बात कही।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें