उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना फेस-1 पुलिस और मोबाइल स्नैचरों के बीच एक मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा बीती देर रात सेक्टर-15ए के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी सेक्टर-16 की तरफ से दो संदिग्ध व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए।

पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे रुकने के बजाय मोटरसाइकिल मोड़कर सेक्टर-16 की तरफ भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल गिर गई। एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसकी पहचान श्याम कुमार उर्फ बब्बल के रूप में हुई। श्याम कुमार बिहार के बेगूसराय जिले का निवासी है और वर्तमान में दिल्ली के पांडव नगर इलाके में रहता है। दूसरे बदमाश समीर अली को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।बदमाशों के पास से चोरी के 6 मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा सहित कारतूस बरामद किए गए। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि बरामद हुए मोबाइल फोन में से एक थाना फेस-1 नोएडा में दर्ज मामले से जुड़ा है और दूसरा मोबाइल थाना कल्यानपुरी, दिल्ली के मामले से संबंधित है। इसके अलावा, बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में दिल्ली के ई-पुलिस स्टेशन एमवी थेप्ट पर मुकदमा दर्ज है। श्याम कुमार के खिलाफ 8 और समीर अली के खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img