उत्तर प्रदेशभारतराज्य

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

अमर सैनी

नोएडा। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए कार्यशील मॉडल अंतरिक्ष यान और स्पेसशिप का निर्माण किया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक क्विज़ प्रतियोगिता में भाग लिया और कई प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका अर्चना पांडेय ने बच्चों को चंद्रयान और अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्राचार्य मंजू लता सिंह, सुगम शर्मा, रश्मि सिंह, और अशोक यादव ने भी बच्चों को अंतरिक्ष से जुड़ी नई-नई जानकारियां दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button