Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: कुत्ते विवाद में दंपति पर हमला

उत्तर प्रदेश, नोएडा: कुत्ते विवाद में दंपति पर हमला
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गांव में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में एक दंपति पर हमला किया गया।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गांव में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में एक दंपति पर हमला किया गया। पड़ोसियों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दंपति का ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने रविवार शाम दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव निवासी राजकुमारी ने बताया कि शनिवार को उनके घर में पड़ोस के एक व्यक्ति के दो कुत्ते घुस गए थे। राजकुमारी का आरोप है कि ये कुत्ते काटते हैं। जब उन्होंने पड़ोसी से इस बात का विरोध किया, तो आरोपी ने अपने परिवार के एक अन्य सदस्य के साथ मिलकर गाली-गलौज की।

आरोप है कि इसी विवाद के चलते रविवार सुबह आरोपियों ने राजकुमारी और उनके पति सीताराम पर घर में घुसकर हमला कर दिया। लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से किए गए इस हमले में दंपति बुरी तरह लहूलुहान हो गए। उन्हें तुरंत ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

राजकुमारी ने इस मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ दनकौर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी दबंग हैं और आए दिन उनके साथ गाली-गलौज करते रहते हैं। राजकुमारी के अनुसार, कई बार कुत्तों को बांधने के लिए कहने पर आरोपी रंजिश मानते हैं। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें