उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा पहुंचे चेयरमैन दीपक कुमार, नोएडा प्राधिकरण में मैराथन बैठक

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (ACS), औद्योगिक विकास आयुक्त (IDC) तथा नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन दीपक कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में सीईओ तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग विकास कार्यों व परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। प्राधिकरण का चेयरमैन बनने के बाद उनकी यह पहली समीक्षा बैठक है।
बैठक में उन्होंने नोएडा प्राधिकरण की चल रहे कई महत्चाकांक्षी परियोजनाओं तथा विकास कार्यों को समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लोकार्पण के लिए तैयार भंगेल एलीवेटिड तथा जंगल ट्रेल परियोजना की भी वस्तुस्थिति की जानकारी ली। मालूम हो कि उक्त दोनों परियोजनाओं का दीपावली के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा चेयरमैन ने पुनर्वास योजना, वाटर मीटर, गड्ढा आयुक्त, सडक़ों तथा अन्य विकास कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की। खबर लिखे जाने तक समीक्षा बैठक जारी थी।।समीक्षा बैठक में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम, एसीईओ करूणेश कृष्ण, एसीईओ सतीश पाल, ओएसडी महेन्द्र प्रसाद, क्रांति शेखर, देवेन्द्र प्रताप, महाप्रबंधक (सिविल, जन स्वास्थ्य) एसपी सिंह, ए.के. अरोड़ा, महाप्रबंधक (जल सीवर एवं विद्युत यांत्रिकी) आर.पी. सिंह, उप महाप्रबंधक (सिविल) विजय रावल समेत उद्यान, विद्युत यांत्रिकी, सिविल, जन स्वास्थ्य, जल एवं सीवर आदि कई विभागों के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img