उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में एटीएम मशीन से टेम्परिंग करने वाले 3 गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश एटीएम मशीन में फाइबर प्लेट लगाकर कैश को बाहर आने से रोकते है। कस्टमर परेशान होकर एटीएम बूथ से बाहर आ जाता है। उसके बाद फाइबर प्लेट हटाकर पैसे लेकर फरार हो जाते है।इनके पास से 09 मोबाइल फोन, 13 मोबाइल कवर, एक औरा कार, 46 हजार 460 रुपए नकद, चोरी करने के उपकरण, डेबिट व क्रेडिट कार्ड व अन्य कागजात बरामद किए गए है।

डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना मिली कि इस तरह के बदमाश जो एटीएम मशीन में टेम्परिंग करते है। पुश्ता सर्विस रोड के पास है। पुलिस ने तीनों को सेक्टर-130 सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। इनकी पहचान रोहित , बीनस और वैभव बत्रा के रूप में हुई है। ये तीनों लोग नई तकनीको से अपडेट रहते है। इन तीनों ने ये आइडिया इंस्टाग्राम पर एक रील से लिया। जिसके बाद इसे पेशा बना लिया। अब तक कई लोगों को शिकार बना चुके है।

मास्टर चाबी से खोलते थे ढक्कन
ये तीनों एटीएम बूथों को टारगेट करके मास्टर चाबी से एटीएम में नीचे लगे गेट का ढक्कन खोलते है। इसके बाद रुपए निकासी स्थान पर पहले से फाइबर प्लेट लगाकर एटीएम बूथ के बाहर खड़े रहते है। जैसे ही कोई रुपए निकालने आता है। ट्रांजैक्शन तो पूरा हो जाता है, लेकिन फाइबर की प्लेट लगी होने के कारण रुपए एटीएम से बहार नहीं निकलता। आने वाला व्यक्ति परेशान होकर वहां से चला जाता है। इस बीच इन तीनों में से एक अंदर जाता है दो बाहर खड़े होकर निगरानी करते है। चाबी की मदद से ढक्कन खोल कर फंसे हुए रुपए निकाल कर फरार हो जाते है। फिर यही प्रक्रिया लगातार दोहराते है।

इंस्टाग्राम से लिया आइडिया
पूछताछ बताया गया कि करीब एक डेढ़ महीना पहले ग्राम वाजिदपुर पीएनबी बैंक के पास लगे एसबीआई बैंक के एटीएम में फाइबर प्लेट लगाकर एटीएम से रुपयों की चोरी की थी। तीनों ने इंस्टाग्राम और रील देखकर उससे प्रभावित होकर इस प्रकार का अपराध करना शुरू किया था। ये लोग बारी-बारी से ऐसे एटीएम मशीनों की रैकी करते है। इनका टारगेट वो एटीएम बूथ रहते है जिसमें गार्ड न हो और दूसरा जिसका शटर आसानी से खुल जाए।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img