Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली

उत्तर प्रदेश, नोएडा: मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली
चोरी की स्कूटी से रैकी कर घरों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना सेक्टर-24 थाने की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। चोरी की स्कूटी से रैकी कर घरों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना सेक्टर-24 थाने की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश के खिलाफ दिल्ली और मेरठ समेत अन्य जिलों और राज्यों में 12 मुकदमे विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। बदमाश के पास से चोरी की स्कूटी, तमंचा और कारतूस समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।

एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सोमवार शाम सात बजे के करीब सेक्टर-24 थाने की पुलिस थाना प्रभारी की अगुवाई में सेक्टर-54 स्थित एलिवेटेड के नीचे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एनटीपीसी की तरफ से एक स्कूटी सवार आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह पास के जंगल की तरफ भागा। पुलिस टीम उसका पीछा करने लगी। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरा देख स्कूटी सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।

पैर में गोली लगने से घायल

जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह वहीं पर घायल होकर गिर गया। घायल बदमाश की पहचान बुलंदशहर के जहांगीराबाद निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है। वर्तमान में वह दिल्ली के न्यू अशोकनगर में रह रहा है। बदमाश के पास से जो स्कूटी बरामद हुई है उसे उसने दिल्ली से चुराया था। इस संबंध में स्थानीय थाने में केस भी दर्ज है। जितेंद्र ने नोएडा के अलावा दिल्ली, मेरठ और बुलंदशहर में भी कई वारदात की है। सोमवार को भी वह सेक्टर-24 थानाक्षेत्र स्थित एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला था।

पिता की मौत के बाद बना चोर

कम उम्र में जितेंद्र नशा करने लगा था। नशेड़ियों के संपर्क में वह किशोरावस्था में ही आ गया था। पढ़ाई उसने की नहीं। जब जितेंद्र 18 साल का हुआ तो उसके पिता की मौत हो गई। नशे की लत को पूरा करने के लिए इसके बाद जितेंद्र लोगों के पैसे चुराने लगा। सौ या दो सौ रुपए की चोरी होने के कारण शुरुआत में लोग जितेंद्र के खिलाफ केस नहीं कराते थे। डांट डपट कर ही काम चला लेते थे।

नशे की लत बढ़ी तो करने लगा चोरी

जब नशे की लत बढ़ती चली गई तो जितेंद्र बंद घरों में रैकी कर चोरी की वारदात करने लगा। उसके खिलाफ पहला मुकदमा दस साल पहले 2015 में मेरठ के एक थाने में लिखा गया। वहीं से वह पहली बार जेल भी गया। जेल में जब वह बंद था तो वहां के अन्य अपराधियों ने जितेंद्र को चोरी के नए-नए तरीके बताए। जेल से बाहर आने के बाद वह घरों में चोरी करने के साथ ही दो पहिया वाहनों की भी चोरी करने लगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें