उत्तर प्रदेश, नोएडा: निरीक्षण में कई स्थानों पर गंदगी मिली

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने सोमवार को शहर में सफाई की स्थिति देखी। इस दौरान एसीईओ को कई जगह कूड़े के ढेर मिले। इस पर उन्होंने तत्काल सफाई के निर्देश दिए। एसीईओ को सेक्टर-19 सामुदायिक केंद्र के सामने बन रही सड़क पर जगह-जगह सीएंडडी कूड़े के ढेर मिले। निठारी और सेक्टर-30 के बीच वाली सड़क पर गंदगी और कूड़े के ढेर लगे थे। निठारी में बने ब्लड बैंक के बाहर नाले में सिल्ट जमा मिली। इसके बारे में अधिकारियों ने बताया कि इसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। एसीईओ ने इसको जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसी तरह सेक्टर-31-32 के बीच मुख्य और सर्विस रोड पर जगह-जगह कूड़े के ढेर मिले। सेक्टर-31-30 की ग्रीन बेल्ट में भी गंदगी जमा थी। इसकी सफाई कराते हुए सौंदर्यीकरण के लिए एसीईओ ने अफसरों से कहा। एसीईओ निरीक्षण करते हुए सेक्टर-31 के बी ब्लॉक में बने गार्बेज कलेक्शन प्वाइंट का लेवल कराने के निर्देश दिए।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img