उत्तर प्रदेश, लखनऊ: लखनऊ में जल्द ही 16 गोल्फ कार्ट्स का संचालन शुरू कराएगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश, लखनऊ, 31 मार्च। उत्तर प्रदेश में नागरिकों को उत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार जल्द ही राजधानी लखनऊ में गोमती रिवरफ्रंट तथा जनेश्वर मिश्र पार्क में कुल 16 गोल्फ कार्ट्स का संचालन शुरू कराने जा रही है। सीएम योगी के विजन को मिशन मानकर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने गोमती रिवर फ्रंट पर दो तथा जनेश्वर मिश्र पार्क में चार स्थानों पर 10 गोल्फ कार्ट्स के संचालन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इससे यहां आने वाले आगंतुकों के लिए उच्च गुणवत्ता युक्त निर्बाध परिवहन सेवाओं का संचालन सुनिश्चित हो सकेगा। इन चिह्नित स्थानों पर गोल्फ कार्ट के संचालन, स्टेशन प्रबंधन, रखरखाव समेत अन्य संबंधित प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने पर एलडीए का फोकस है।

गोमती रिवरफ्रंट पर 6 तथा जनेश्वर मिश्र पार्क में 10 गोल्फ कार्ट्स का होगा संचालन
लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई योजना के अनुसार, गोमती रिवर फ्रंट पर दो तथा जनेश्वर मिश्र पार्क में चार स्थानों पर 10 गोल्फ कार्ट्स के संचालन की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा। गोमती रिवरफ्रंट पर दाहिनी व बाईं तरफ 3-3 गोल्फ कार्ट्स का संचालन किया जाएगा जबकि जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर 1 व 2 पर 5 गोल्फ कार्ट्स तथा गेट नंबर 6 व 7 पर 5 गोल्फ कार्ट्स का संचालन नियमित तौर पर किए जाने की योजना है।

संचालन व रखरखाव संबंधी कार्य जल्द होंगे पूरे
गोल्फ कार्ट्स के लिए स्टेशन, इनके रखरखाव, संचालन व अन्य संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए एलडीए ने प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसे जल्द ही पूरा किए जाने पर फोकस है। इन गोल्फ कार्ट्स के संचालन से यहां आने वाले आगंतुकों को उत्तम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्हें उच्च गुणवत्ता के साथ ही निर्बाध परिवहन सेवाओं का लाभ चिह्नित क्षेत्रों में मिलेगा। फिलहाल, प्रक्रिया के अंतर्गत 16 गोल्फ कार्ट्स के संचालन की योजना को क्रियान्वित किया जा रहा है जिसे आगे आगंतुकों की संख्या में वृद्धि होने पर बढ़ाया भी जा सकता है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

New Delhi : शीतकालीन सत्र से पहले विदेश दौरे पर उठे सवाल, तीन बड़े बिलों पर टिकी नजर

New Delhi (अमित धर द्विवेदी) : संसद के आगामी शीतकालीन...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img