उत्तर प्रदेश : हापुड़ से जरूरी खबर, जरा NH-9 से संभलकर गुजरे, 3 जून से होगा रूट डायवर्जन

Hapur News : जिले के ब्रजघाट में ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं। इस दौरान भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने 3 जून 2025 की दोपहर 12 बजे से 6 जून 2025 की रात 12 बजे तक भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू करने का निर्णय लिया है। इस अवधि में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, ताकि मेला क्षेत्र में जाम की स्थिति न हो। पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो। स्थानीय प्रशासन ने भी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं।

मुरादाबाद जाने वाले वाहन

दरअसल, दिल्ली व जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन मसूरी धौलाना गुलावटी होते हुए जनपद बुलन्दशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिवाई, चन्दोसी के रास्ते होकर मुरादाबाद जाएंगे। । दिल्ली व जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन छिजारसी, धौलाना, गुलावटी होते हुए जनपद बुलन्दशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिवाई, चन्दोसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे। वहीं हापुड़ से मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन सोना पेट्रोल पम्प के सामने से, गुलावठी होते हुए जनपद बुलन्दशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चन्दोसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे।

मेरठ से वाया मुरादाबाद जाने वाले, मुरादाबाद से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला वाहन

मेरठ वाया मवाना रोड मीरापुर वैराज, बिजनौर कोतवाली देहात नगीना धामपुर, कांठ, छजलैट होते हुए मुरादाबाद को जाएंगे। मुरादाबाद वाया छजलैट, कांठ, धामपुर नगीना कोतवाली देहात, बिजनौर वैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ मोदीनगर गा०बाद होते हुये दिल्ली को जाएगा। मुरादाबाद से दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाने वाले यातायात को जनपद अमरोहा से वाया जोया, नोगांवा सादात, नूरपुर, हल्दोर, बिजनौर वैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ मोदीनगर गाजियाबाद होते हुए दिल्ली को जाएगा।

क्या बोले अफसर

वहीं गजरौला चौपला से वाया मण्डी धनौरा, चॉदपुर, हल्दोर, बिजनौर वैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबादा होते हुए दिल्ली को जाएगा। यातायात प्रभारी छविराम ने बताया कि ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले को लेकर जनपद में 3 जून की दोपहर 12 बजे से 6 जून की रात 12 बजे तक भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों का भी डायवर्जन किया जाएगा। पूरा प्रयास रहेगा कि श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कत न हो।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img