राज्यउत्तर प्रदेशराज्य
उत्तर प्रदेश : हापुड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: दोनों हाथों में तमंचा लेकर मोहल्ले में टहल रहा था आरोपी

Hapur News : हापुड़ की नगर कोतवाली पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोहित उर्फ सन्नाटा निवासी मोहल्ला सादकपुरा थाना हापुड़ नगर जिला हापुड़ दोनों हाथों में तमंचा लेकर मोहल्ले में टहल रहा था। उसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर नगर कोतवाली पुलिस को मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में करीब 23 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार कर लिया है।





