Uttar Pradesh : हापुड़ कोतवाली को मिला नया प्रभारी निरीक्षक, मनीष कुमार सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी

Hapur News : हापुड़ में पुलिस प्रशासन ने नगर कोतवाली को नया प्रभारी निरीक्षक दे दिया है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पिलखुवा कोतवाली में तैनात निरीक्षक मनीष कुमार सिंह को नगर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त करते हुए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। यह पद पिछले कई दिनों से खाली चल रहा था।

गौरतलब है कि मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने शनिवार को हापुड़ नगर कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय और जदीद चौकी प्रभारी अशोक कुमार को गंभीर आरोपों के चलते लाइन हाजिर कर दिया था। दोनों पर जबरन समझौता कराने, गोली-गलौज करने, अभद्र व्यवहार करने और पीड़ित को करीब आठ घंटे तक थाने में बैठाए रखने के आरोप लगे थे। इस कार्रवाई के बाद से हापुड़ कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक का पद खाली पड़ा था और नई तैनाती का इंतजार किया जा रहा था।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मनीष कुमार सिंह को हापुड़ कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ निरीक्षक अतुल चौहान को पिलखुवा कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अतुल चौहान हाल ही में बुलंदशहर से स्थानांतरित होकर हापुड़ जनपद पहुंचे थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img