उत्तर प्रदेश : हापुड़ को मिली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, अब 27 जुलाई से हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रुकेगी

Hapur News : भारतीय रेलवे ने हापुड़ वासियों को बड़ी सौगात दी है। मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस अब 27 जुलाई से हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। इस बहुप्रतीक्षित स्टॉपेज की मांग पिछले कई महीनों से जनपदवासियों द्वारा की जा रही थी।

जनप्रतिनिधियों ने की थी मांग

मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, और प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस स्टॉपेज के लिए अनुरोध किया था। उनकी मेहनत रंग लाई और अब हापुड़वासियों को इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन की सुविधा मिलेगी।

ये है समय सारिणी

रेलवे द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार, मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सुबह 7:08 बजे पहुंचेगी और 7:10 बजे रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन रात 8:58 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 9:00 बजे अपनी आगे की यात्रा शुरू करेगी।

ये है लाभ

इस स्टॉपेज से मेरठ से लखनऊ, अयोध्या, और वाराणसी की यात्रा और भी सुगम और तेज होगी। यह ट्रेन मेरठ से वाराणसी के बीच 813 किलोमीटर की दूरी को लगभग 11 घंटे 55 मिनट में तय करती है, जिसमें मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, और अयोध्या धाम जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

उद्घाटन समारोह

27 जुलाई को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर इस स्टॉपेज के उद्घाटन के लिए भव्य आयोजन की तैयारी है। सांसद अरुण गोविल समेत अनेक भाजपा नेता और गणमान्य लोग इस ऐतिहासिक अवसर पर मौजूद रहेंगे। ट्रेन का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया जाएगा, जिससे इस मौके की गरिमा और बढ़ेगी।

लोगों में उत्साह

स्थानीय निवासियों और रेल यात्रियों में इस घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल है। हापुड़ ऐतिहासिक महत्व का शहर है, अब इस आधुनिक ट्रेन के माध्यम से देश के अन्य प्रमुख शहरों से बेहतर तरीके से जुड़ जाएगा। वंदे भारत का स्टोपेज मिलने से हापुड़ जनपद के साथ साथ जनपद बुलंदशहर और आसपास के जनपद के लोगों को भी राहत मिल सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img