उत्तर प्रदेश : हापुड़ में गुड मॉर्निंग ग्रुप ने धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Hapur News : हापुड़ में गुड मॉर्निंग ग्रुप रेलवे पार्क द्वारा 15 अगस्त के पावन पर्व पर आजादी का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान गाकर और झंडारोहण करके की गई।

गुड मॉर्निंग ग्रुप के अध्यक्ष का संबोधन

गुड मॉर्निंग ग्रुप के अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश को आजादी बड़ी ही कुर्बानियों और बलिदानों से मिली है। इसे हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे। गुड मॉर्निंग ग्रुप के सभी सदस्यों को पगड़ी, माला और बैच बनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने देशभक्ति के गीतों पर डांस और भांगड़ा करके आजादी की खुशी मनाई।

कार्यक्रम में मौजूद रहे सदस्य

कार्यक्रम में सचिव सत्येंद्र गौड़, महेंद्र बंसल, राम नारायण जिंदल, धर्मपाल बाटला, भोजराज बांगा, पप्पन चाचा, सत्य प्रकाश जैन, सुरेंद्र अग्रवाल समेत कई सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जलपान का आनंद लिया। गुड मॉर्निंग ग्रुप ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एकजुट होकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img