उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: घूसखोर जेई सस्पेंड, बिजली चोरी पकड़े जाने पर कर रहा था सौदा

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। डासना में पावर कार्पोरेशन के जूनियर इंजीनियर ने कासिम के घर में बिजली चोरी होते पकड़ ली। इस पर न जेई निगम को सूचित किया और न ही जुर्माना लगाकर राजस्व वसूलने की कार्रवाई की, जेई ने मामले को निपटाने के लिए कासिम से दो लाख रुपये की मांग कर डाली। पांच दिन पुराने इस मामले का ऑडियो वायरल होने पर जेई को सस्पेंड कर दिया गया है। विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने जेई के निलंबन की प‌ुष्टि की है।

अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि डासना देहात उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता समरजीत ने 19 दिसंबर को डासना की उस्मान कालोनी में रहने वाले कासिम के घर चेकिंग के लिए पहुंचे थे। चेकिंग के दौरान समरजीत ने कासिम के घर में बिजली चोरी पकड़ी और सौदेबाजी शुरू कर दी। मामले को निपटाने के दो लाख रुपये मांगे जाने के साक्ष्य मिले हैं। दूसरी ओर से जेई के द्वारा बिजली चोरी पकड़ने की सूचना न तो अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी और न ही पोर्टल पर जानकारी अपलोड की।
अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि रिश्वत मांगे जाने का मामला सामने आने के बाद जांच की गई। जांच में दो ऑडियो मिले हैं, ऑडियो में जेई समरजीत मामले के निस्तारण के लिए दो लाख रुपये की मांग करते सुनाई दे रहे थे। साक्ष्य मिलने के साथ ही जेई समरजीत को सस्पेंड कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता का कहना है कि यदि कहीं बिजली चोरी पकड़ी जाती है तो 12 घंटे में आरएमएस पोर्टल पर जानकारी अपलोड करनी आवश्यक होती है, लेकिन समरजीत ने यह काम पांच तक नहीं किया।

Read More: Noida: नोएडा पहुंचे सचिन पायलट, अमित शाह से माफी की मांग, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img