उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में 1320 मेगावाट का थर्मल पावरे प्लांट प्रथम यूनिट शुरू, पीएम ने किया 660 मेगावाट यूनिट का उद्घाटन, यूपी को मिलेगी 64.7% बिजली

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) जिले के खुर्जा तहसील क्षेत्र में ऊर्जा उत्पादन की दिशा में शुक्रवार को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 660 मेगावाट क्षमता वाले टीएचडीसी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण किया है। यह लोकार्पण कानपुर से वर्चुअल तरीके से किया गया है। टीएचडीसी द्वारा निर्मित इस विशाल हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का निर्माण बुलंदशहर जिले के खुर्जा तहसील क्षेत्र में किया गया है। इस प्रोजेक्ट से न केवल में ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड और राजस्थान में बिजली आपूर्ति तंत्र को भी एक नई मजबूती मिलेगी। इससे औद्योगिक क्षेत्रों और घरेलू उपभोक्ताओं को अधिक और स्थिर बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

प्रदेश के लिए गर्व की बात

जानकारी देते हुए कार्यपालक निदेशक कुमार शरद ने बताया कि यह पावर प्लांट न केवल जिले के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इससे हमें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। आज प्रधानमंत्री जी का डिजिटल लोकार्पण हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। पूर्व केंद्रीय मंत्री, नोएडा सांसद महेश शर्मा ने बताया कि रोजगार के अवसरों के साथ जनपद के विकास को गति मिलेगी। सांसद ने बताया कि खुर्जा में शुरू हुई उच्च ताप विद्युत परियोजना से उत्पादन बिजली उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान और उत्तराखंड को भी दी जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अंतुल तेवतिया, विधायक मीनाक्षी सिंह विधायक अनिल शर्मा, डीएम श्रुति शर्मा, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम फाइनेंस अभिषेक सिंह, एसडीएम प्रतीक्षा पांडे, एसपी देहात तेजवीर सिंह आदि रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img