उत्तर प्रदेश : हापुड़ में फर्जी लूट का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में एक फर्जी लूट का मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने मास्टरमाइंड साबिर और उसके एक साथी सादाब को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने व्यापारी साथी वसीम के माल को हड़पने के लिए यह साजिश रची थी।

25 लाख का था माल

24 अगस्त की रात डायल 112 पर खुद ही फर्जी लूट की सूचना दी गई थी। सूचना में बताया गया कि एनएच-9 पर बदमाशों ने बरेली निवासी वसीम की कार से 25 लाख रुपये कीमत के 133 पश्मीना शॉल लूट लिए। लेकिन पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में ही घटना संदिग्ध लगी और गहन पड़ताल में पता चला कि यह लूट की घटना पूरी तरह फर्जी थी।

पुलिस की सतर्कता से उजागर हुई साजिश

पुलिस ने बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला जगतपुरा निवासी साबिर और सादाब को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 20 लाख रुपये कीमत के 111 पश्मीना शॉल बरामद किए गए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई कार, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

दो अन्य आरोपी फरार

इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी वाहिद और महबूब फरार हैं। पुलिस टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि वारदात के समय कार में चार लोग साबिर, वसीम, वाहिद और महबूब मौजूद थे। साबिर को कार में अपना माल कम और वसीम का माल ज्यादा होने की जानकारी थी, इसी लालच में उसने अपने दोस्त वसीम को ठगने के लिए यह फर्जी लूट की साजिश रची।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img