उत्तर प्रदेश : रजवाहे में मिले सूटकेस से बरामद अज्ञात महिला के शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, हापुड़ पुलिस खंगाल रही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा गंग नहर के रजवाहे में शुक्रवार को सूटकेस में एक महिला का शव मिला था। पुलिस की तीम टीमें इसके खुलासे में लगी हैं, लेकिन अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि कोई जानकारी हासिल हो सके।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, शुक्रवार को गांव सिखैड़ा के पास रजवाहे से सूटकेस में करीब 30 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में महिला के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस मामले में पुलिस को अभी भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सके।वही पुलिस की तीन टीमें घटना के खुलासे में लगी हैं। पिलखुवा सर्किल की सीओ अनीता चौहान ने बताया कि रजवाहे के आसपास के गांवों में उन रास्तों पर लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, जो रजवाहे की तरफ आते हैं।

जल्द होगा घटना का खुलासा

उन्होंने बताया कि इन रास्तों पर आने वाले संदिग्ध वाहनों को चिन्हित किया जा रहा है, जिसके बाद संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ की गई है। सीओ ने बताया कि महिला की पहचान कराने के प्रयास प्राथमिकता पर है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img