Uttar Pradesh : गंगा दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Hapur : हापुड़ में ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व पर ब्रजघाट गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाकर नहाने से रोका जाए। कोई भी श्रद्धालु बेरिकेडिंग से आगे जाकर नहाने की कोशिश न करे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

दरअसल, ज्येष्ठ दशहरा को लेकर जिलाधिकारी कविता मीना एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बृजघाट पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि घाटों पर बैरिकेडिंग, साफ सफाई, मोबाइल टॉयलेट और चेंजिंग रूम की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। नाविकों के लिए रेट लिस्ट चस्पा करने, शराब पीकर नाव न चलाने और क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर को निर्देश दिए कि घाट पर निरंतर साफ सफाई कराते रहें। पर्याप्त पुलिस बल और गोताखोर तैनात करने को कहा गया। खाद्य सुरक्षा विभाग को फास्ट फूड की जांच के निर्देश दिए गए। गहरे पानी की तरफ मजबूत बैरिकेडिंग लगाने के लिए भी कहा गया।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बृजघाट पर स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को पार्किंग में कोई परेशानी न हो, इसके लिए पार्किंग व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img