उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय डॉ. छत्रपाल सिंह और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

0
1

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. छत्रपाल सिंह और उनकी पत्नी उर्मिला देवी को श्रद्धांजलि दी गई। नगर के एक होटल में हुए श्रद्धांजलि समारोह में नेताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। डॉ. छत्रपाल सिंह का निधन 26 मई को दिल्ली एम्स में हुआ था। निधन के मात्र सात दिन बाद ही उनकी पत्नी उर्मिला देवी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। दोनों की अंत्येष्टि उनके पैतृक गांव बिगराऊं में की गई थी।

इनकी रही उपस्थिति

दरअसल, डॉ. छत्रपाल सिंह बुलंदशहर से चार बार सांसद व एक बार उड़ीसा से राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में डॉ. छत्रपाल सिंह केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सांसद डॉ. भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, विधायक संजय शर्मा, लक्ष्मी राज सिंह और चेयरमैन दीप्ति मित्तल सहित कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे। डॉ. छत्रपाल सिंह अपनी सादगी और कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। उनका राजनीतिक जीवन ईमानदारी और सेवाभाव से परिपूर्ण रहा है।