Uttar Pradesh : सावन में कांवड़ियों की पसंद बनी “बाबा का बुलडोजर” टी-शर्ट, बाजारों में सबसे ज्यादा डिमांड

Hapur News : सावन माह शुरू होते ही हापुड़ के बाजारों में कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। इस बार कांवड़ियों के बीच सबसे ज्यादा मांग “बाबा का बुलडोजर” वाली टी-शर्ट की देखने को मिल रही है।

टी-शर्ट के आगे और पीछे बाबा भोले के बुलडोजर का डिजाइन बना है। साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छपी है। केसरिया और भगवा रंग की इन टी-शर्ट्स पर “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के नारे इन्हें और खास बना रहे हैं।

दुकानदारों के अनुसार कांवड़िये दुकानों पर आकर इसी डिजाइन की टी-शर्ट सबसे ज्यादा मांग रहे हैं। कांवड़ियों का कहना है कि इस टी-शर्ट को पहनकर यात्रा करने से अलग जोश और भक्ति का भाव आता है।

लोगों का मानना है कि पिछले 2-3 साल से उत्तर प्रदेश में बुलडोजर एक्शन और “योगी-मोदी” की छवि कांवड़ियों के बीच काफी लोकप्रिय हुई है। इसी वजह से इस बार यह डिजाइन बाजार में ट्रेंड कर रहा है और बिक्री में सबसे आगे है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img