उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दहेज उत्पीड़न का आरोप, मांग पूरी न होने पर जहरीला पदार्थ पिलाया

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिला अमरोहा के गांव मोहरका घट्टी निवासी गुलफाम ने अपनी पुत्री को न्याय दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी के ससुराल पक्ष ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे जहर तक पिला दिया।

गुलफाम ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 15 नवंबर 2023 को मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ की थी। कुछ दिनों तब सब सही रहा मगर, कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ गाली-गलौच व मारपीट करते थे।

आरोप है कि 11 दिसंबर 2024 ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता से 5 लाख रुपये की फिर से मांग की। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जबरन जहरीला पदार्थ पीला दिया। जिसकी जानकारी गांव के लोगों ने मायके पक्ष के लोगों को दी। जिसके बाद विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें आरोप लगाया कि हसीना के पति, सास, दो ननद और चचिया ससुर ने मिलकर उसे लगातार प्रताड़ित किया। घटना के दिन आरोपियों ने मारपीट के बाद हसीना को जहर पिला दिया, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई।

पीड़ित पिता के अनुसार, जहर पिलाने की घटना के बाद से उनकी पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है और वह अभी भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। परिजनों का कहना है कि बेटी मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से पूरी तरह टूट चुकी है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। गुलफाम का आरोप है कि सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें व उनकी पुत्री को जान से मारने तथा मुकदमा वापस लेने की लगातार धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित परिवार को किसी बड़ी अनहोनी का डर सता रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस को निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने स्पष्ट कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img