Delhi Crime: दिल्ली पेट्रोल पंप पर सफाई कर्मी पर चाकू से हमला, MCD यूनियन ने की कड़ी निंदा

Delhi Crime: दिल्ली पेट्रोल पंप पर सफाई कर्मी पर चाकू से हमला, MCD यूनियन ने की कड़ी निंदा

रिपोर्ट: अजीत कुमार

दिल्ली। गोविंदपुरी क्षेत्र के पास एक पेट्रोल पंप पर काम कर रहे सफाई कर्मचारी पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। यह घटना पिछले चार दिनों में हुई हिंसक घटनाओं की श्रृंखला की ताजा कड़ी है, जिसमें इसी तरह एक अन्य कर्मचारी को भी ठेके के पास चाकू मार दिया गया था।

MCD पर्यावरण सहायक यूनियन ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। यूनियन ने कहा कि ऐसे हमले न केवल कर्मचारियों की जान को खतरे में डालते हैं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी गंभीर चिंता का विषय हैं। यूनियन ने पुलिस से अपील की है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर न्याय सुनिश्चित किया जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

यूनियन ने पीड़ित कर्मचारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए समाज से भी इस घटना के प्रति एकजुटता दिखाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें भयमुक्त वातावरण प्रदान करना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img