उत्तर प्रदेशराज्य

UPSC 2026 success: UPSC परीक्षा में दादरी की मुस्कान का जलवा, 771वीं रैंक हासिल कर रोशन किया गांव का नाम

UPSC 2026 success: UPSC परीक्षा में दादरी की मुस्कान का जलवा, 771वीं रैंक हासिल कर रोशन किया गांव का नाम

नोएडा। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में दादरी के सादोपुर गांव की मुस्कान ने ऑल इंडिया 771वीं रैंक हासिल कर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से सादोपुर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है और ग्रामवासियों ने परिवार को बधाई देते हुए मुस्कान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गांव निवासी रोहित मत्ते गुर्जर ने बताया कि मुस्कान की सफलता से पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। उन्होंने कहा कि सादोपुर की बेटियां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। इससे पहले भी गांव की पांच बेटियों ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

अनिल बैसोया ने बताया कि मुस्कान की सफलता से गांव की अन्य बेटियों और युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। मुस्कान ने स्वयं बताया कि उनके परिवार का समर्थन और मार्गदर्शन उनकी सफलता का सबसे अहम कारण रहा।

ग्रामवासियों और परिवार वालों का कहना है कि मुस्कान आगे चलकर देश और समाज की सेवा करते हुए अपने गांव सादोपुर और पूरे क्षेत्र का नाम और ऊँचा करेंगी। उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले के लिए गौरव का विषय है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players