UP RERA: गौतमबुद्ध नगर की तीन परियोजनाओं में बनेंगी 680 दुकानें, निवेश को मिली नई रफ्तार

UP RERA: गौतमबुद्ध नगर की तीन परियोजनाओं में बनेंगी 680 दुकानें, निवेश को मिली नई रफ्तार

उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, लखनऊ, गोरखपुर और मुरादाबाद की कुल 10 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं के तहत 1632 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।

यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में तीन व्यावसायिक परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है, जिनमें 680 दुकानों का निर्माण होगा। इन परियोजनाओं में लगभग 281.64 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है।

गाजियाबाद में एक आवासीय और एक व्यावसायिक परियोजना को मंजूरी मिली है, जहां कुल 625 फ्लैट और व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। लखनऊ में दो आवासीय और एक व्यावसायिक परियोजना के माध्यम से 215 इकाइयों का विकास होगा, जबकि गोरखपुर और मुरादाबाद में भी नई परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्राधिकरण का मानना है कि इन परियोजनाओं से प्रदेश में रियल एस्टेट क्षेत्र को मजबूती मिलेगी, निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img