Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

मनीष सिसोदिया बने आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी

मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया बने आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी

बदलते पंजाब में नशा, अपराध और बेरोज़गारी के लिए कोई जगह नहीं होगी – मनीष सिसोदिया

केजरीवाल की अध्यक्षता में ‘‘आप’’ पीएसी की बैठक में लिया गया निर्णय

नई दिल्ली/ चंडीगढ़, 21 मार्च

आम आदमी पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली और पंजाब समेत छह राज्यों में अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। शुक्रवार को ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई पालिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक में इन बदलावों पर मुहर लगी। इसके मुताबिक, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को पंजाब, राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक को छत्तीसगढ़, गोपाल राय को गुजरात और पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही इन राज्यों में नए सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। डॉ. संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का विशेष प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार मिला। वह राष्ट्रीय महासचिव संगठन भी बने रहेंगे। इसके अलावा, वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज को दिल्ली और मेहराज मलिक को जम्मू एवं कश्मीर का अध्यक्ष बनाया गया है। अरविंद केजरीवाल ने नई जिम्मेदारियां मिलने पर सभी को शुभकामनाएं दी है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक हुई। बैठक में कई सारे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पार्टी के विस्तार और संगठन के प्रारूप पर चर्चा की गई। बैठक में चार राज्यों के प्रभारी की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है और दो राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को मंजूरी मिली है।

डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि पंजाब में मनीष सिसोदिया प्रभारी होंगे और सत्येंद्र जैन सह प्रभारी होंगे। पीएसी ने मुझे राष्ट्रीय महासचिव के अलावा एक स्पेशल इंचार्ज के रूप में छत्तीसगढ़ के प्रभार की जिम्मेदारी दी है। गुजरात में गोपाल राय प्रभारी होंगे और दुर्गेश पाठक सह प्रभारी होंगे। इसी तरह, गोवा में पंकज गुप्ता प्रभारी और अंकुश नारंग, आभाष चंदेला व दीपक सिंगला सह प्रभारी होंगे। इसके अलावा, सौरभ भारद्वाज को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया हैं। जबकि जम्मू एवं कश्मीर में मेहराज मलिक को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पिछले तीन साल में पंजाब की ‘‘आप’’ सरकार ने बहुत शानदार काम किया है- मनीष सिसोदिया

वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुझे बड़ी खुशी है कि अरविंद केजरीवाल ने मुझे पंजाब के प्रभारी के रूप में काम करने की जिम्मेदारी दी है। मैं पिछले कुछ दिनों के अनुभव से कह सकता हूं कि पंजाब के लोगों ने तीन साल पहले अरविंद केजरीवाल की राजनीति से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी को मौका दिया और भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद से पंजाब में बहुत काम हुए हैं। पंजाब में ऐसे-ऐसे काम हुए हैं, जिनके बारे में पिछली सरकारें सोच भी नहीं सकतीं थीं। पंजाब में युवाओं को नौकरी देने, स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक बनाने, गांवों में किसानों की खुशहाली के लिए खेती को लेकर जितने निर्णय लिए गए और काम करके दिखाए गए हैं, उतना पंजाब के इतिहास में कभी नहीं हुए थे। पिछले तीन साल में भगवंत मान सरकार ने बहुत शानदार काम किए हैं।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आने वाले समय में पंजाब की सरकार और अच्छे से काम करे, पंजाब के एक-एक कार्यकर्ता को संतुष्टि हो कि वह आम आदमी पार्टी का सदस्य है और पार्टी के नेताओं और सरकार पर फक्र करे। साथ पंजाब का एक-एक आदमी भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही सरकार के बारे में खुशी महसूस करे कि यह सरकार मेरे जीवन के लिए अच्छा कर रही है और एक बदलता हुआ पंजाब देखे। आम आदमी पार्टी के पंजाब के प्रभारी के रूप में मेरी यही कोशिश रहेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को लेकर लोगों में एक अलग तरह का प्यार है। लुधियाना पश्चिम का उपचुनाव आम आदमी पार्टी अवश्य जीतेगी। मेरा लक्ष्य है कि सरकार जनता के लिए काम करती रहे और जनता के हित के लिए एक से बढ़कर एक अच्छा काम करे।

मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि पंजाब के प्रभारी के रूप में काम करने की ज़िम्मेदारी दिए जाने पर मैं अरविंद केजरीवाल जी और पार्टी नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पंजाब की जनता का स्नेह और विश्वास मेरी प्रेरणा है। पिछले तीन वर्षों में किए गए कार्यों के परिणाम अब वहां स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं और हम आत्मविश्वास से भरे बदलता पंजाब को देख रहे हैं। अब समय है इस परिवर्तन को रॉकेट गति देने का। मेरा प्रयास रहेगा कि ‘‘आप’’ के सभी नेता, कार्यकर्ता और भगवंत मान जी के नेतृत्व में सरकार मिलकर पंजाब के लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करें और उनके विश्वास पर खरा उतरें।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें