सोने-चांदी के दामों में कमी से सर्राफा कारोबार में तेजी

अमर सैनी

नोएडा। सोने-चांदी पर आयात शुल्क में कमी से सर्राफा बाजार में तेजी है। मेकिंग चार्ज में भी कमी की गई है। इससे पिछले दो सप्ताह में सोने-चांदी के कारोबार में 15 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। सोना सस्ता होने से लोग त्योहार, शादी समारोह और निवेश के लिए सोना-चांदी अधिक खरीद रहे हैं। शहर में छोटी-बड़ी पांच सौ से अधिक ज्वैलरी शॉप और शोरूम हैं।
सेक्टर-18 में 25 से अधिक और सेक्टर-27 अट्टा मार्केट में 15 से अधिक ज्वैलरी शॉप और शोरूम हैं। इसी तरह शहर के अन्य बाजारों में भी कई ज्वैलरी शॉप और शोरूम हैं। बजट में सोने-चांदी पर आयात शुल्क में कमी की गई है। मेकिंग चार्ज में भी कमी की गई है, इसलिए लोग खूब सोना-चांदी खरीद रहे हैं। नोएडा ज्वैलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव एसके जैन ने बताया कि 22 जुलाई को 22 कैरेट सोने का भाव 68 हजार नौ सौ 40 रुपये प्रति दस ग्राम था। अब 6 अगस्त को सोने की कीमत 65 हजार तीन सौ 40 रुपये प्रति दस ग्राम है। इसी तरह 22 जुलाई को चांदी 92 हजार रुपये प्रति किलोग्राम थी। मंगलवार को चांदी की कीमत 82 हजार रुपये प्रति किलोग्राम है। आयात शुल्क में कमी के कारण सोने और चांदी की मांग में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि सोने और चांदी की कीमत में कमी के कारण खरीदारी करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लोग शादियों के लिए बड़ी संख्या में खरीदारी कर रहे हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img