Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS

Delhi Crime: माँ का बदला लेने के लिए बेटे ने की हत्या, एक महीने पहले आरोपी की माँ की दुकान में हुई थी संदिग्ध मौत

माँ का बदला लेने के लिए बेटे ने की हत्या, एक महीने पहले आरोपी की माँ की दुकान में हुई थी संदिग्ध मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली थाना प्रीत विहार इलाके में बीती रात एक युवक को चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में स्कूटी सवारी युवक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसे लोगों द्वारा प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन से अस्पताल लाया गया था और उसकी हालत गंभीर बताई गई थी। हेडगेवार अस्पताल द्वारा थाना प्रीत विहार में सूचना दी गई थी एक युवक को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। इलाज के दौरान युवक की मौत हो जाती है। मृतक युवक की पहचान जगतपुरी निवासी कपिल 35 वर्ष के रूप में हुई है। डॉक्टर ने बताया कि कपिल को चाकू से कई बार वार किया गया था। जांच से पता चला कि कपिल जगत पुरी इलाके में मोमोस की दुकान चलाता था।

पुलिस ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच की गई और मृतक के ठिकानों का विश्लेषण किया गया। तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर, एक नाबालिक को पकड़ा गया। नाबालिक ने हत्या करने की बात कबूल की और उसकी निशानदेही पर इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद किया गया। जांच जारी है। वहीं मृतक कपिल की मां का कहना है कि कल रात करीब 9:00 बजे कपिल घर से बाहर निकाला था करीब 10:00 बजे फोन आया कि घायल अवस्था में कपिल को हेडगेवार अस्पताल में एडमिट किया हुआ है। पहुंचने के बाद डॉक्टर ने बताया कि कपिल के पेट में और सीने पर चाकू से वार किया गया था और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की मां का कहना है कि एक महीने पहले करीब मोमो की दुकान पर एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई थी। मृतक महिला के बेटे ने बदले के भावनाओं में मेरे बेटे कपिल की चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी गई। परिवार में रो रो का बुरा हाल है। वही नाबालिक की बहन ने बताया कि मेरा भाई रात करीब 11:00 बजे घर आया और छत की टंकी के पास बैठकर रो रहा था और कह रहा था कि मैंने अपनी मां का बदला ले लिया है। मैंने कपिल को मार दिया है। नाबालिक का बहन का कहना है कि उसका भाई नशे का आदी है और मां के जाने के बाद वह काफी परेशान था। पूछताछ करने पर उसने बताया कि मृतक की मोमो शॉप पर अपनी मां के साथ काम करता था। एक महीने पहले उसकी मां की बिजली के झटके से मौत हो गई थी और उसने कपिल को उसकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। उसने बदला लेने के लिए हत्या की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *