Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएंLucknow : योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजलीLucknow : चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीGreater Noida Buddha Statue: गौर सिटी चौक पर गौतम बुद्ध की चारमूर्ति फिर स्थापित

Noida Delivery Rider Accident: पिकअप की टक्कर से डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, चालक की तलाश

Noida Delivery Rider Accident: पिकअप की टक्कर से डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, चालक की तलाश

नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला टी-प्वाइंट के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सालापुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 निवासी किशोर कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, उनका भाई हेमंत कुमार बुधवार की शाम करीब छह बजे बाइक से फूड डिलीवरी कर रहा था। वह बरौला टी-प्वाइंट के पास पहुंचा, तभी टाटा पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें